गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े

Advertisement
Advertisement

कोयला लोड ट्रेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक गंभीर रूप से घायल; कई किलोमीटर तक लगा जाम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में तेज रफ्तार का एक बार फिर कहर देखने को मिला। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर-पेंड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर कोयला लोड दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

टक्कर से ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेलरों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ट्रेलर चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

हादसे के बाद सड़क पर दोनों ट्रेलरों के खड़े होने से यातायात प्रभावित हो गया। सुबह के समय मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेंड्रा थाना क्षेत्र का मामला

यह दुर्घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर-पेंड्रा मुख्य सड़क मार्ग की बताई जा रही है। हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहनों से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।

संवाददाता — बिपत सारथी
मो. 8120951891

Advertisement
Share This Article