जोन-4 में 101.14 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, अमर अग्रवाल बोले- हर वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचेगा विकास

Advertisement
Advertisement

विकास कार्यों से नागरिक सुविधाओं का होगा विस्तार

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय
जिला संवाददाता, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
16 अगस्त 2026

बिलासपुर। नगर निगम जोन क्रमांक-4 में 101 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सीधे लाभ मिलेगा और नागरिक सुविधाओं का और विस्तार होगा।

हर वार्ड और मोहल्ले तक विकास पहुंचाना संकल्प

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है। शहर के विकास के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकसित बिलासपुर के निर्माण का अभियान निरंतर जारी रहेगा। विकास कार्यों के माध्यम से शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

माधव तालाब का किया निरीक्षण

भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद विधायक अमर अग्रवाल ने भारती नगर स्थित माधव तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की व्यवस्थाओं और वहां चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

निरीक्षण के दौरान अमर अग्रवाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने की दिशा में विकास कार्यों के साथ-साथ शहर में हरियाली बढ़ाने पर भी लगातार काम किया जा रहा है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर शहर को बेहतर स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article