नगर पंचायत मरवाही में लाखों की सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Advertisement

मरवाही। नगर पंचायत मरवाही में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड क्रमांक 6 में लाखों रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।


बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना प्राथमिकता

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि सीसी रोड और नाली निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात के मौसम में जलभराव और जल निकासी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।


गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने पर जोर

पार्षद एवं ठेकेदार मोहम्मद शमीम शेख ने कहा कि नगर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएंगे, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।


कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी जीपीएम के उपाध्यक्ष नारायण शर्मा, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष ललित पवार, पार्षद मोहम्मद शमीम शेख, नारायण श्रीवास, कामता गुप्ता, नारायण गुप्ता, बल्लू श्रीवास, मोहम्मद नवी खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This Article