राउरकेला में निकली भव्य तिरंगा शोभायात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Advertisement
Advertisement

राउरकेला। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को राउरकेला नगर निगम की ओर से भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई।

अंबेडकर चौक से शुरू हुई यात्रा

राउरकेला के उदितनगर स्थित अंबेडकर चौक से शुरू हुई तिरंगा शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई। शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया।

नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

शोभायात्रा में राउरकेला नगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर, संयुक्त आयुक्त पल्लवी नायक, उप नगर निगम अधिकारी अनीता नाइक, उप नगर निगम अधिकारी तरुण कांत तथा सहायक नगर निगम अधिकारी अजीत कुमार पटनायक सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

इसके अलावा राउरकेला विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी तिरंगा शोभायात्रा में सहभागिता की।

हर घर तिरंगा का दिया संदेश

आयोजकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। तिरंगा शोभायात्रा के माध्यम से शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया गया।

Advertisement
Share This Article