अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का भव्य आगाज, रामायण की झांकियों से सजी सांस्कृतिक शोभायात्रा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी, कई राज्यों के कलाकार दे रहे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाती आकर्षक कलात्मक झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा के दौरान पूरी धर्मनगरी में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

मंत्री जयवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

दीपोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक शोभायात्रा को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अन्य नेताओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में रामायण से जुड़े प्रसंगों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कई राज्यों के कलाकार दिखा रहे अपनी कला

दीपोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकार अपनी पारंपरिक कला और प्रस्तुतियों के जरिए उत्सव की रौनक बढ़ा रहे हैं। रामायण आधारित झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच अयोध्या में दीपोत्सव का उल्लास छाया हुआ है।

Share This Article