संघर्ष से सफलता तक: डॉ. आरती शर्मा ने CIMS बिलासपुर से मेडिकल शिक्षा पूर्ण कर खरसिया का नाम किया रोशन छाया विधायक महेश साहू ने दी बधाई

Advertisement
Advertisement

खरसिया। खरसिया क्षेत्र के मौहापाली स्थित शर्मा कॉलोनी की बेटी डॉ. आरती शर्मा ने CIMS बिलासपुर से मेडिकल शिक्षा पूर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. आरती शर्मा ने वर्ष 2021 बैच में चिकित्सा महाविद्यालय CIMS बिलासपुर में प्रवेश लिया था। इससे पूर्व उन्होंने राजस्थान के सीकर स्थित गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट से NEET परीक्षा की तैयारी की थी। कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने मेडिकल शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डॉ. आरती शर्मा, **सुरेश शर्मा एवं मुन्नी देवी शर्मा** की सुपुत्री हैं। उनकी सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शर्मा परिवार के **बाबूलाल शर्मा, विनोद शर्मा, सुशील शर्मा, संत शर्मा, संदीप शर्मा, रजत शर्मा, मुकेश शर्मा एवं राजेश कुमार** सहित सभी परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

वहीं उर्मिला देवी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, सरिता शर्मा, टीना शर्मा एवं आशा शर्मा सहित परिवार की महिलाओं ने भी डॉ. आरती शर्मा की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियों का शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. आरती शर्मा की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी।

डॉ. आरती शर्मा की इस उपलब्धि पर समस्त शर्मा परिवार, समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की है।

 

Advertisement
Share This Article