प्रेमनगर में चार सड़कों को मिली मंजूरी
विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रयास रंग लाए

2 Min Read

सूरजपुर। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क मांगों को स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीण विकास संभाग सूरजपुर द्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 2.50 किमी सड़क निर्माण के लिए 189.02 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इन कार्यों की स्वीकृति दिलाने में विधायक भूलन सिंह मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

स्वीकृत कार्यों का विवरण

चारपारा मंदिर–नदी मार्ग, ग्राम केंदरई
लंबाई : 0.50 किमी | स्वीकृत राशि : 33.81 लाख रुपये

बिशम्भर घर–खासपारा मार्ग, ग्राम तेलाईकछार
लंबाई : 1.00 किमी | स्वीकृत राशि : 76.21 लाख रुपये

हर्रापारा–आंगनबाड़ी मार्ग, ग्राम पटना
लंबाई : 0.50 किमी | स्वीकृत राशि : 39.50 लाख रुपये
(निर्माण कार्य हेतु प्रशासनिक औपचारिकताएँ पूर्ण, कार्य प्रारंभ की तैयारी तेज)

खुटनपारा मार्ग में सीसी सड़क, ग्राम पटना
लंबाई : 0.50 किमी | स्वीकृत राशि : 39.50 लाख रुपये

ग्रामीणों ने जताया आभार

सड़क स्वीकृति की खबर से क्षेत्र में उत्साह है। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर मार्गों से वर्षों तक भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी, अब सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ ही विकास कार्यों में गति आएगी। ग्रामीणों ने विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक श्री मरावी ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र का संतुलित और तेज विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *