छत्तीसगढ़ में चार IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, वन विभाग ने जारी किया आदेश

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के तहत आईएफएस अधिकारी कौशलेंद्र कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे वन अनुसंधान और प्रशिक्षण गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी ओपी यादव को

आईएफएस ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण के साथ-साथ मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (Chief Wildlife Warden) की जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

कैंपा और बजट-लेखा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई

आईएफएस शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) कैंपा का प्रभार दिया गया है। वहीं आईएफएस माथेश्वरन को विकास योजना, बजट एवं लेखा से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Share This Article