पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा अर्ध सैनिक कल्याण विभाग में भागीदारी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा भवन में मुलाकात

3 Min Read
Advertisement

पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में 9 सदस्यीय पूर्व अर्धसैनिकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पिछले 10 सालों से गठित हरियाणा सेना/अर्ध सैनिक कल्याण विभाग में पूर्व अर्धसैनिकों की 50% भागीदारी को लेकर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा भवन नई दिल्ली में मुलाकात हुई।

अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति हवाले से कहा गया कि माननीय  मुख्यमंत्री जी द्वारा शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली एक्स ग्रेसिया शहीद सम्मान राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए करने के लिए साधुवाद दिया साथ ही कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश जहां सेना के साथ अर्ध सैनिक कल्याण विभाग की स्थापना हुई।

पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को सिलसिलेवार ब्यौरा दिया कि राज्य में जिला स्तर पर कार्यरत सैनिक/अर्ध सैनिक कल्याण विभाग में सेना के कर्नल कप्तान सुबेदार हवलदार कार्यरत हैं जिनके पास पैरामिलिट्री फोर्स के सेवारत, रिटायर्ड कर्मियों, शहीदों के आश्रितों व विभिन्न सम्मानित पदकों से नवाजे गए वीर बॉकुरों का कोई लेखा जोखा नहीं, अगर कोई पैरामिलिट्री परिवार का सदस्य उपरोक्त कल्याण बोर्ड में अपनी पैंशन पुनर्वास आदि फरियाद लेकर कल्याण विभाग में जाता है तो वहां पर बैठे सेना अधिकारियों का रटा रटाया सा जवाब मिलता है कि यहां आपका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है ऐसे में हरियाणा मुख्यमंत्री के पास गुहार लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

महासचिव रणबीर सिंह द्वारा रोष व्याप्त करते हुए कहा कि अर्ध सैनिकों के नाम पर बना कल्याण विभाग हरियाणा के 2 लाख पैरामिलिट्री परिवारों के साथ छलावा जैसा लगता है। माननीय मुख्यमंत्री जी को देश की आन-बान-शान बीएसएफ जवानों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 118 बंकर्स तबाह किए जाने की याद दिलाई। राज्य के पैरामिलिट्री शहीद जवानों के लिए हरियाणा में शहीद सम्मान स्मारक की मांग दोहराई साथ ही करनाल, भिवानी हिसार झज्जर नारनौल महेंद्रगढ़ में सीजीएचएस डिस्पेंसरियां खोलने की गुहार लगाई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पैरामिलिट्री फोर्सेस जवानों द्वारा राष्ट्र के प्रति की जा रही सर्वोच्च सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जल्दी ही लंबित मांगों को पूर्ण कर पूर्व अर्ध सैनिकों की जिला स्तर पर कार्यरत कल्याण विभागों में सुनिश्चित भागीदारी की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल सदस्यों में पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह, पूर्व आईजी श्री एसके शर्मा आईटीबीपी, पूर्व डीआईजी श्री गजेन्द्र चौधरी बीएसएफ, एक्स कमांडेंट मुंशी राम शेखावत, मध्यप्रदेश अध्यक्ष जयेंद्र राणा, महासचिव रणबीर सिंह, वीएस क़दम, विनोद शर्मा व बिशन सिंह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी से बातचीत में हिस्सा लिया।

रणबीर सिंह
महासचिव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *