झारसुगुड़ा। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री Naveen Patnaik के निर्देश पर बीजू जनता दल (Biju Janata Dal) के वरिष्ठ नेताओं ने झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा क्षेत्र का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान खाद की कमी, बढ़ी हुई कीमतों और नए रजिस्ट्रेशन सिस्टम में आ रही दिक्कतों को लेकर किसानों ने अपनी परेशानी साझा की।
खाद संकट पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
दौरे में पूर्व मंत्री Sanjay Das Burma, पूर्व विधायक Dipali Das और वरिष्ठ नेता संजीब मोहंती शामिल रहे। नेताओं ने किसानों से चर्चा के बाद कहा कि खाद संकट का तत्काल समाधान और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
समस्या हल नहीं हुई तो होगा आंदोलन
बीजद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। पूर्व मंत्री संजय दास बर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मां समलेश्वरी का लिया आशीर्वाद
किसानों से मुलाकात से पहले नेताओं ने Maa Samaleswari Temple में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरीश गणात्रा, कृषक संघ अध्यक्ष हेमंत सागर कुमुरा सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।


