रक्षाबंधन की रात हुए बवाल में पुलिस की कार्रवाई, अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। रक्षाबंधन की रात शहर में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने खपरगंज निवासी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा आरोपी और उसके साथियों को गोल बाजार व सदर बाजार की सड़कों से पैदल न्यायालय तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े नजर आए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पैदल ले जाने की वजह पुलिस वाहन में आई तकनीकी खराबी बताई गई। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं भी सामने आईं।
पुलिस फुटेज में फायरिंग का दावा
पुलिस के अनुसार, सोहेल खान के खिलाफ मारपीट, लूट, चाकूबाजी और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी द्वारा खुद को निर्दोष बताए जाने की बात भी सामने आई है।
वहीं, पुलिस जांच में सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर उसके घटना में शामिल होने और कथित तौर पर हथियार लहराने व फायरिंग करने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, रक्षाबंधन की रात खपरगंज में अक्षत और उसके साथियों के साथ हुए विवाद के बाद मामला बढ़कर पथराव और गोलीबारी तक पहुंच गया था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में था, इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया।
त्योहारों से पहले जिला बदर की मांग
आगामी गणेशोत्सव सहित अन्य पर्वों को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों की मांग है कि उपद्रव में शामिल आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों और पुराने रिकॉर्ड की समीक्षा कर नियमानुसार जिला बदर की कार्रवाई पर विचार किया जाए।
इधर, पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में शांति और आपसी विश्वास कायम करने के उद्देश्य से 3 सितंबर को शांति मार्च निकाले जाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है।
दो अपराधों में 20 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, उपद्रव से जुड़े दो अलग-अलग अपराधों में अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अपराध क्रमांक 488/2026 में गिरफ्तार 17 आरोपी:
- मौला बक्स उर्फ जूब्बू (37), निवासी खपरगंज
- शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू (25), निवासी तैबा चौक, तालापारा
- मोहम्मद जाहिद खान (45), निवासी खपरगंज
- सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31), निवासी खपरगंज
- शकीर उर्फ सोनू (24), निवासी जूनी लाइन
- मोहम्मद लाईक (37), निवासी खपरगंज
- रेहान अली उर्फ ईरानी (19), निवासी जबड़ापारा, सरकंडा
- मो. जुनैद (21), निवासी खपरगंज मेन चौक
- शेर खान उर्फ नईम खान (48), निवासी खपरगंज
- मो. अजहर कुरैशी (30), निवासी खपरगंज
- विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू (32), निवासी सिद्धीविनायक कॉलोनी, तिफरा
- अब्दुल रज्जाक (26), निवासी इमाम बाड़ा, खपरगंज
- अरबाज खान (29), निवासी ताजिया चौक, खपरगंज
- सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन (27), निवासी खपरगंज
- नुमान अली (22), निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा
- शेख सुलतान उर्फ भूरू (30), निवासी खपरगंज
- मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान (29), निवासी भारतीय नगर, सिविल लाइन
अपराध क्रमांक 489/2026 में गिरफ्तार 3 आरोपी:
- राजू यादव उर्फ नान (30), निवासी कुंदरापारा, सिरगिट्टी
- राकेश यादव उर्फ रिंकु (24), निवासी कुंदरापारा, सिरगिट्टी
- छत्रपाल साहू (25), निवासी डबरीपारा, सरकंडा
पुलिस जांच जारी
पुलिस द्वारा मामले में घटनास्थल के वीडियो, उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक कुमार पाण्डेय, रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़


