सर्वाइकल कैंसर से हर वर्ष होती है लगभग 1 लाख मौतें- डॉ दिनेश
उरई (जालौन) सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के नियंत्रण के लिए सरकार की योजना के अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक महिलाओं को विद्यालय तथा सी एच सी में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टी डी (टिटनेस डिप्थीरिया) के टीके लगाए जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया ने मीटिंग में टीका की समीक्षा करके स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
चिकित्सालय के कार्यालय में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक, टीका प्रभारी डॉक्टर अमित पोरवार, डॉक्टर शेख सहरयार, डॉक्टर विशाल सचान की मौजूदगी में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से हर वर्ष एक लाख लोगों की मौत होती है इस वजह से विभाग के द्वारा टीकाकरण पर ज्यादा जोर दिया गया है। सीएचसी की महिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रचना दुबे के मुताबिक महिलाओं में बच्चेदानी एवं माहवारी की समस्याओं से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती थी। इसी की रोकथाम के लिए टी डी का टीकाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला, एवं निजी विद्यालयों में डॉक्टर रचना दुबे की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों वंदना विश्वकर्मा, गीता पाल, विभा तथा आशाओं नसीमा खातून, नीलम यादव, अंजू लता, रानी अहिरवार, पूनम आदि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा 14 वर्ष से अधिक की छात्राओं महिलाओं को टी डी का टीका लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय कर्मियों के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सी एच सी कालपी में टी डी का टीका लगाने की व्यवस्था है।


