“एक ही दिन थम गई पिता-पुत्र की सांसें, चौखड़िया पारा में शोक की लहर”

By
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। शहर के चौखड़िया पारा क्षेत्र में एक बेहद मार्मिक घटना ने लोगों को भावुक कर दिया है। इलाके के वरिष्ठ नागरिक मांगीलाल शर्मा (लगभग 80 वर्ष) और उनके पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा उर्फ चंदू (45 वर्ष) का एक ही दिन में निधन हो गया। इस घटना से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

पुत्र के निधन की खबर बनी पिता के लिए असहनीय
मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश शर्मा का निधन हो गया। बेटे की मौत की खबर जैसे ही उनके पिता मांगीलाल शर्मा तक पहुंची, उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा। परिजनों के मुताबिक पुत्र के निधन का दुख वे सहन नहीं कर सके और कुछ ही समय बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली।

इलाके में शोक
पिता-पुत्र के एक साथ निधन की खबर फैलते ही चौखड़िया पारा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। दोनों परिवार और समाज में काफी परिचित थे, जिसके चलते उनके निवास पर लोगों का तांता लग गया। परिजन और परिचित अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं

दालसीरा दुकान के नाम से थी पहचान
चंद्रप्रकाश शर्मा और उनका परिवार गौशाला पारा क्षेत्र में संचालित होने वाली प्रसिद्ध दालसीरा दुकान के कारण शहर में अच्छी पहचान रखते थे। स्थानीय लोग उन्हें इसी नाम से जानते और पहचानते थे।

निकलेगी अंतिम यात्रा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत पिता-पुत्र की अंतिम यात्रा 30 मई सुबह 9:30 बजे चौखड़िया पारा स्थित निवास से निकाली जाएगी। एक ही घर से दो अर्थियां उठने की खबर ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। ईश्वर दोनों दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement
Share This Article