अवैध शराब भंडारण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त

Advertisement

बलरामपुर। जिले में अवैध शराब के भंडारण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने पुलिस थाना राजपुर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की है।

7 बल्क लीटर शराब और 45 किलो महुआ लाहन जब्त

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी एस. एन. साहू के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में ग्राम दुप्पी निवासी सुकूल चंद के कब्जे से 07 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 45 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article