रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग का छापा, 14 लीटर शराब जब्त; महिला गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार, 3 नवंबर को विभाग की टीम ने शहर के मधुबनपारा-टिकरापारा क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए 14 लीटर महुआ शराब जब्त की। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

महिला के कब्जे से मिली 14 लीटर महुआ शराब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आबकारी विभाग की टीम ने मधुबनपारा, टिकरापारा में दबिश दी। यहां फूलमती उरांव के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर महिला को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की।

आबकारी विभाग की टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हरीश कुमार पटेल के साथ आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल, प्रवीण जांगड़े तथा महिला आरक्षक उर्मिला देवांगन और समिता चक्रेश शामिल रहीं।

होटल-ढाबों की भी हो रही नियमित जांच

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को नियमित जांच सुनिश्चित करने और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article