कैंपा योजना व ग्रीन क्रेडिट योजना में 32 लाख का गबन

Advertisement
Advertisement

मरवाही वन मंडल में एक और घोटाला हुआ उजागर

जांच समिति ने दिया वसूली का आदेश

पेंड्रा — मरवाही वन मंडल के अंतर्गत कैम्पा योजना व ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत वृक्षारोपण के लिए शासन के द्वारा लाखों रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी I जिसके तहत 5,71,901 नग पौधा तैयार करना था I

चिचगोहना रोपणी वन परिक्षेत्र मरवाही, साधवानी रोपणी खोडरी में पौध तैयार नहीं किया गया, रोपणी में उपयोग किए गए सामाग्री, पॉलिथीन बैग, रेत, गोबर खाद, उपजाऊ मिट्टी, बोनमिल एवं सागौन रूट शुट की खरीदी स्वीकृति आदेश के पूर्व कर लिया गया था लेकिन पौध तैयार नहीं किया गया I जिस पर तात्कालिक मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभाव मिश्रा के द्वारा उक्त रोपण में की गई अनियमितता की जांच हेतु जांच दल का गठन किया गया जिसमें शिकायत सही पाई गई I

लेकिन ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत पौधों का पौधों की तैयारी नहीं की गई उसकी जगह वर्ष 2023 24 मनरेगा मद से तैयार किए गए 59 000 हजार नग ताल प्लांट का उपयोग ग्रीन क्रेडिट योजना में किया गया साथ ही 47606 पौधे कटघोरा वन मंडल से प्राप्त किया गया I
इस प्रकार कल 32.77 लाख की अनियमितता राज्य स्तरीय जांच दल के द्वारा पाई गई है I जिसकी वसूली एवं कार्यवाही हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक को दिनांक 01/06/2026 को पत्र प्रेषित किया गया है I

वर्तमान में उक्त राशि 32.77 लाख रुपए की वसूली और कार्यवाही की जगह विभाग के कुछ अधिकारियों के द्वारा बार-बार जांच दल बनाकर प्रकरण में लीपा पोती करने का प्रयास किया जा रहा है I
वर्तमान डीएफओ ग्रीष्मी चांद के कार्यकाल में भी लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा एवं भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाने का पूरा प्रयास वर्तमान डीएफओ के द्वारा किया जा रहा है I

Advertisement
Share This Article