रायपुर । देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार 4 मई को जारी है। शुरुआती रुझानों में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
रुझानों में भाजपा को बढ़त, विपक्ष पर दबाव
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि अंतिम परिणाम आना अभी बाकी है, लेकिन रुझानों ने सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे दिए हैं।
सीएम विष्णुदेव साय का बयान—‘जनता को मिलेगा फायदा’
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन से वहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे सुशासन की दिशा में बड़ा कदम बताया।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले—‘मोदी नेतृत्व पर जनता का भरोसा’
राज्य के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बंगाल, असम और पांडिचेरी की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन की नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनविश्वास का परिणाम है।
‘बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी’
मंत्री ने आगे कहा कि जब बड़ी जीत मिलती है तो जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। अब इन राज्यों में विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि ये रुझान परिणाम में बदलते हैं, तो आने वाले समय में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है।
चुनाव परिणाम 2026: पांच राज्यों में मतगणना जारी, तीन राज्यों में भाजपा को बढ़त के संकेत
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
