Ek Ped Maa Ke Naam : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में छात्राओं ने किया पौधारोपण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के सकोला स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मां के नाम लगाए फलदार और छायादार पौधे

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के निर्देश तथा विद्यालय के प्राचार्य कुंज बिहारी दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अंजना खलखो, श्रीमती राखी राय, इको क्लब प्रभारी श्रीमती खुशबू बघेल, व्याख्याता राजकुमार यादव, लोकेंद्र जायसवाल एवं गोवर्धन यादव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पौधारोपण के साथ छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली।

Share This Article