नगर पालिका पेंड्रा सीएमओ की घोर लापरवाही उजागर
पेंड्रा– नगर पालिका परिषद पेंड्रा द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक विवाह भवन हेतु खसरा नंबर 2379, 2370,व 2372 में से कुल 0.75 एकड भूमि का आबंटन कलेक्टर कार्यालय के द्वारा किया गया है जिस पर वर्तमान में 75 लख रुपए की लागत से विवाह भवन का निर्माण हो रहा है विवाह भवन के सामने की भूमि पर पंडाल एवं पार्किंग हेतु आरक्षित रखा गया है
जिस पर वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी पेंड्रा के द्वारा विवाह भवन के सामने नियम विरुद्ध लाइब्रेरी नालंदा परिसर का निर्माण प्रारंभ कराया जा रहा है जबकि नालंदा परिसर के लिए शासन के द्वारा भूमि का आबंटन आज दिनांक तक नहीं किया गया है I बिना भूमि आबंटन के निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया गया I
जबकि किसी भी शासकीय निर्माण हेतु भूमि का आबंटन अनिवार्य हैं विवाह भवन के बगल में लाइब्रेरी का निर्माण कहीं से भी उचित नहीं है इसके रोक लगाने के लिए भाजपा व कांग्रेस पार्षद एवं नगर वासियों के द्वारा नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव एवं कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर नालंदा परिसर का निर्माण कॉलेज परिसर पेंड्रा, में करने की मांग की गई है जो शैक्षणिक दृष्टिकोण से उपयुक्त है जहां पर लगभग 2000 हजार छात्र अध्यनरत हैं
वहां पर नालंदा परिसर का निर्माण कराया जाने से उसका सही लाभ छात्रों को मिलेगा विवाह भवन की भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाएI गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को विवाह भवन हेतु हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं उसकी बचत होगी I नालंदा परिसर लागत 4.29 करोड़ का निर्माण साइलेंट जोन कॉलेज परिसर पेंड्रा व लटकोनी मार्ग नगर पंचायत की भूमि पर में कराया जा सकता है
4.29 करोड़ के निर्माण हेतु एक बड़ा कैम्पस होना चाहिए I विवाह भवन के सामने लाइब्रेरी का निर्माण होने से पंडाल और वाहन पार्किंग कहा होगा, एक तरफ बैंड बाजा, डीजे बजेगा वही बगल में लाइब्रेरी में पढ़ाई जो उचित नहीं हैं I पेंड्रा नगर में ऑटो, पिकअप स्टेंड व अन्य सार्वजनिक आयोजन हेतु भूमि आबंटन की आवश्यकता हैं जिस पर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन मौन है I


