Delhi Metro Update : CJP प्रदर्शन के चलते 16 मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा के मद्देनजर DMRC का बड़ा फैसला

Advertisement
Advertisement

जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद, प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज सुविधा जारी।

सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। राजधानी के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद रहेगा।

इन स्टेशनों पर रहेगी पाबंदी

बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।

इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी

DMRC के अनुसार, प्रभावित स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों के लिए केवल लाइन बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कई मेट्रो लाइनों पर पड़ा असर

इन स्टेशनों के बंद होने से येलो, ब्लू, वायलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। DMRC ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले नवीनतम अपडेट की जानकारी लेने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

दिल्ली पुलिस और मेट्रो सुरक्षा बल ने प्रभावित स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Advertisement
Share This Article