Dehradun Bridge Collapse : 16 करोड़ की लागत से बना नया पुल पहली बारिश में क्षतिग्रस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Advertisement
Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश ने प्रशासन और निर्माण व्यवस्था की पोल खोल दी है। नंदा की चौकी के पास करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल पहली मानसूनी बारिश भी नहीं झेल पाया। तेज बारिश के बीच पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया और वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

पुल पर यातायात बंद, सुरक्षा के इंतजाम

पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर वहां यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है। घटना के बाद पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि यह पुल हाल ही में तैयार किया गया था।

शहर में कई जगह जलभराव की समस्या

बारिश के कारण देहरादून शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। रेंजर्स ग्राउंड के पास पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह यातायात प्रभावित हुआ।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है।

Advertisement
Share This Article