जिला-सूरजपूर में भ्रष्ट पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर””_प्रार्थी रूप सिंह, ग्राम मरहटा, जिला सूरजपुर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि उनके एवं उनकी बहन के नाम पर ग्राम सेन्घोपारा, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर स्थित भूमि को महामाया कोयला खदान जरही के द्वारा अधिग्रहित किया गया है।

उक्त भूमि के नामांतरण एवं नौकरी हेतु पटवारी प्रतिवेदन तैयार कर देने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी, ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से आज दिनांक 22.अप्रैल.2026 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उस विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Share This Article