संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा और युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

Advertisement
Advertisement

चंद्रपुर। भारत के पूर्व सांसद और कांग्रेस के युवा नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

युवाओं की भागीदारी और संगठन निर्माण पर दिया जोर

कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि संजय गांधी ने अपने छोटे से राजनीतिक जीवन में युवाओं को देश और समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए संघर्ष, साहस और संकल्प की प्रेरणा है।

साहस और नवाचार का प्रतीक था व्यक्तित्व

लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने कहा कि संजय गांधी का व्यक्तित्व साहस, कर्मठता और नवाचार का प्रतीक था। उन्होंने युवाओं को केवल राजनीति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनाने का प्रयास किया।

दृढ़ इच्छाशक्ति से परिवर्तन संभव: पूर्व विधायक

पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और समाज के प्रति समर्पण से कम समय में भी बड़े परिवर्तन किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन उनकी पुण्यतिथि पर जनसेवा, सामाजिक न्याय और संघर्ष के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव आरती सिंह, वरिष्ठ नेता संतोष राय, हरेराम तिवारी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, जिला कांग्रेस महामंत्री दीपक मंडल, विकास ठेठवार, वसीम खान, संदीप अग्रवाल, विकास शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, कौशिक भौमिक, अजहर हुसैन, तारेन्द्र डनसेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article