डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पेंड्रा में पेट्रोल पंप घेरकर किया प्रदर्शन

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पेंड्रा के सुलतानिया पेट्रोल पंप पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई से जनता को राहत देने की मांग उठाई।

महंगाई से टूटी आम आदमी की कमर: भानु
जिलाध्यक्ष गजमाती भानु ने कहा कि केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों से डीजल-पेट्रोल के दाम बेकाबू हो रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। सरकार राहत देने में नाकाम साबित हुई है।

हर चीज महंगी, कांग्रेस करेगी संघर्ष: डॉ. ध्रुव
पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव बोले कि ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ा है और रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

किसानों की लागत बढ़ी, आदिवासी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित: पोर्ते
आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में जीवन संकट में डाल दिया है। खेती की लागत बढ़ने से किसान परेशान हैं।

छाया विधायक गुलाब राज ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। कीमतें जल्द कम नहीं हुईं तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द दाम कम नहीं किए गए तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बंका, मुद्रिका सर्राटी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रमेश साहू, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष बेचू अहिरेश, ब्लॉक जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, बलबीर करसायल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद कुशराम, पूर्व जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा, असंगठित जिला अध्यक्ष मनीष दुबे, जयश्री कुशराम, पार्षद बजरंग महालवाला, राजेश सोनी, राजेश गुप्ता, रमेश कोल, अमित सोनी, पवन केशरी, संतोष ठाकुर रियांश सोनी, शिवांश दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनुज ताम्रकार, प्रशांत तिवारी, पारस जैन, कोमल राठौर, मालती वक्र, रेखा तिवारी, सुनीता तिमोथी, सविता राठौर, शहनाज बानो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Advertisement
Share This Article