पेण्ड्रा। NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विजय दिवस मनाया। इस दौरान कैंडल जलाकर विजय मार्च निकाला गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
राहुल गांधी और छात्रों के संघर्ष की जीत बताया
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह छात्रों, युवाओं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए शिक्षा संबंधी मुद्दों के संघर्ष की जीत है। उनका आरोप था कि NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के कारण पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
‘सत्य और जनता की जीत’
कांग्रेस नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सत्य, संघर्ष और जनता की जीत बताते हुए कहा कि पार्टी आगे भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। कांग्रेस का दावा है कि छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




