नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग, झूठ बोलने में माहिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने नक्सल उन्मूलन को लेकर कांग्रेस के दावों और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को जगदलपुर से रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है और यदि पूर्ववर्ती सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ उतना प्रभावी कार्य किया होता, जितना अब दावा किया जा रहा है, तो प्रदेश में नक्सल समस्या पहले ही काफी हद तक कमजोर हो गई होती।

केंद्र के प्रयासों को नहीं मिला अपेक्षित सहयोग : सीएम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार की स्पष्ट मंशा रही है कि देश के अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी नक्सल प्रभाव तेजी से कम हो। लेकिन आवश्यक सहयोग नहीं मिलने के कारण प्रदेश के बड़े हिस्से लंबे समय तक नक्सली हिंसा से प्रभावित रहे।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जैसे गंभीर और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी या भ्रम फैलाने के बजाय ईमानदार आत्ममंथन की आवश्यकता है।

“बस्तर में बदलाव कई प्रयासों का संयुक्त परिणाम”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बस्तर क्षेत्र में जो शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण दिखाई दे रहा है, वह केवल सुरक्षा अभियानों का परिणाम नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय, सुरक्षा बलों के पराक्रम, विकास कार्यों की गति और स्थानीय जनता के विश्वास का संयुक्त परिणाम है।

उन्होंने कहा कि बस्तर को हिंसा, भय और पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकालकर शिक्षा, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

विपक्ष पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

मुख्यमंत्री साय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तथ्यहीन नैरेटिव तैयार कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए बस्तर का भविष्य, युवाओं का विश्वास और क्षेत्र का स्थायी विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement
Share This Article