“छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का बदला स्वरूप, अब अधोसंरचना विकास कार्यों पर भी रहेगा फोकस
रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक, सुव्यवस्थित और समावेशी शहरी विकास को नई दिशा दी जा रही है। इसी सोच के तहत “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का विस्तार करते हुए इसका नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। अब यह संस्था केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश में अधोसंरचना विकास कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नए लोगो डिज़ाइन के लिए आमंत्रित की गई प्रविष्टियां
मंडल की नई पहचान को स्थापित करने के लिए नए “LOGO” डिज़ाइन की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति, कलाकार, संस्था, छात्र, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अप्रवासी भारतीय भाग ले सकते हैं। चयनित लोगो डिज़ाइन के विजेता को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताई नई व्यवस्था की विशेषता
आवास एवं पर्यावरण मंत्री O. P. Choudhary ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड को नए स्वरूप में विकसित किया गया है, जिससे यह संस्था अब केवल भवन निर्माण तक सीमित न रहकर व्यापक अधोसंरचना विकास कार्य भी कर सकेगी। इससे प्रदेशवासियों को बेहतर आवास और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
20 मई तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
मंडल के अध्यक्ष Anurag Singhdeo ने जानकारी दी कि विधानसभा में 17 मार्च 2026 को प्रस्तुत विधेयक को 21 अप्रैल को राज्यपाल की स्वीकृति मिली और 24 अप्रैल 2026 को इसका राजपत्र में प्रकाशन किया गया।
आयुक्त Avneesh Kumar Sharan ने समय-सीमा बैठक में रीब्रांडिंग प्रक्रिया के तहत नए लोगो डिज़ाइन के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इच्छुक प्रतिभागी अपना लोगो CDR, PDF, PNG एवं JPEG फॉर्मेट में कॉन्सेप्ट नोट सहित ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
ई-मेल: ceocghb@yahoo.com
अंतिम तिथि: 20 मई 2026, शाम 5 बजे तक
अधिक जानकारी के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है — छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल


