रामनवमी पर ठंडे शरबत सेवा का शुभारंभ,एन आर ग्रुप का सेवा अभियान फिर शुरू

Advertisement

राहत और सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बना एन आर ग्रुप का शरबत वितरण

रायगढ़ । नगर के ढिमरापुर चौक पर रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को सुबह 10 बजे एन आर ग्रुप के चेयरमैन नंदकिशोर अग्रवाल द्वारा ठंडे मीठे शरबत सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।यह सेवा पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है,जिसमें गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा शरबत और शीतल जल उपलब्ध कराया जाता है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस सेवा का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हजारों लोग यहां ठंडे और मीठे शरबत का आनंद लेते हैं तथा गर्मी से राहत महसूस करते हैं। खास बात यह है कि यह सेवा केवल कुछ दिनों तक सीमित नहीं रहती,बल्कि बरसात के मौसम तक अनवरत जारी रहती है।

एन आर ग्रुप के मैनेजर गोपाल शर्मा ने बताया कि,एन आर ग्रुप समाजसेवा के ऐसे कई कार्यों के लिए क्षेत्र में जाना जाता है।गर्मी के दिनों में राहगीरों की प्यास बुझाने की यह पहल लोगों के बीच काफी सराहना भी पाती है।रामनवमी के अवसर पर शुरू होने वाली यह सेवा श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के लिए राहत और सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है।

Share This Article