ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर करीब 500 करोड़ रुपये के कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में की गई है।
विशेष अदालत ने जारी किया था स्थायी वारंट
जानकारी के अनुसार, कोल लेवी प्रकरण में विशेष अदालत ने रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही थी।
खुद पहुंचे ईओडब्ल्यू मुख्यालय
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर रामगोपाल अग्रवाल स्वयं ईओडब्ल्यू मुख्यालय पहुंचे, जहां जांच एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
लेन-देन और अन्य आरोपियों की जांच जारी
कोल लेवी मामले में ईओडब्ल्यू और एसीबी पहले से जांच कर रही हैं। जांच एजेंसी द्वारा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों, कथित लेन-देन और पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।




