जशपुर के कालिबा गांव पहुंचे सीएम साय, काबिलेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होकर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

By
Advertisement
Advertisement
सीएम साय जशपुर जिले के कालिबा गांव में काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कालिबा गांव में ग्रामीणजन एवं यादव समाज द्वारा आयोजित काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी कौशिल्या साय के साथ पहुंचे।

सीएम साय ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और मंदिर की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं गांव के श्रद्धालुओं की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

हरे कृष्ण-हरे राम के संकीर्तन में की सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की लगभग 16 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। साथ ही अखंड कीर्तन में शामिल होकर भक्ति में लीन नजर आए और हरे कृष्ण-हरे राम के संकीर्तन में सहभागिता की।

सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा 
इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 32 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा कुनकुरी के हनुमान टेकरी पर सूर्य नमस्कार प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और धार्मिक आस्था के संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement
Share This Article