क्रिसमस शांति प्रेम सौहार्द और भाईचारा का पर्व है-सुखराम उरांव

2 Min Read
📊 Post Views: 3 Views

क्रिसमस मिलन समारोह का पोड़ाहाट यूथ क्रिसमस मंच ने संत जेवियर स्कूल में मनाया क्रिसमस मिलन

चक्रधरपुर। संत जेवियर स्कूल चक्रधरपुर में रविवार को कोल्हान पोड़ाहाट युथ क्रिसमस मंच के तत्वाधान में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव उपस्थित हुए।

मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुखराम उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया। मिलन समारोह में रोमन कैथोलिक चर्च, लाल गिरिजाघर सीएनआइ होली सेवियर चर्च और जीईएल चर्च के अनुयायियों ने मिलन समारोह में उपस्थित होकर क्रिसमस का संदेश सुना।

मौक पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि किस्मत आपसी भाईचारा का पर्व है इसीलिए से आपकी भाईचारा के साथ मनाए। उन्होंने कहा कि वे पहली बार यहां आए है। और बड़ी खुशी की बात है क्रिसमस मिलन समारोह में भाग लेने का मौका मिला।

उन्होंने आगे भी इस प्रकार के मौके पर शालिम होने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अनुयायियों को क्रिसमस का संदेश देते हुए सभी प्राणियों का हित,कल्याण करने और एक दूसरे से प्रेम करने को ईश्वरीय मार्ग बताया। पुरोहितों ने बाइबल और प्रभु ईसा मसीह का संदेश सुनाते हुए कहा कि शांति के पथ पर आगे बढ़ें।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें   नाटक, गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।मौके पर विभिन्न चर्च के फादर वा ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।

📊 Post Views: 3 Views
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *