बच्चों ने देखी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’, धर्म और संस्कारों की दी गई सीख

नवचेतना केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कारों से जोड़ने की पहल, बच्चों ने उत्साह से देखी फिल्म

कोटमीकला। कोटमी जॉन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित नवचेतना केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटमीकला में बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कारों और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने की पहल की गई। इसी क्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई।

शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर

स्कूल संचालक लीजो जॉन ने बताया कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ सेवा, श्रद्धा और आस्था जैसे मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी प्रतिभा और रुचियों को विकसित करने के लिए हर महीने अलग-अलग गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

बच्चों ने उत्साह के साथ देखी फिल्म

फिल्म प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म को ध्यानपूर्वक देखा और कार्यक्रम में रुचि दिखाई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों और संस्कारों से भी जोड़ना है।

Share This Article