मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां रामचंडी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Advertisement

गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ के नागरिकों के मंगलमय जीवन और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उनके आगमन पर कार्यक्रम में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों, समाजजनों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article