धमतरी में जुटेंगे छत्तीसगढ़ के डिजिटल क्रिएटर्स, 5-6 सितंबर को होगा ‘Monsoon Creators Meet-Up 2026’

Advertisement
Advertisement

धमतरी। छत्तीसगढ़ के डिजिटल क्रिएटर्स के लिए सितंबर का पहला सप्ताह खास होने जा रहा है। धमतरी में 5 और 6 सितंबर 2026 को ‘Monsoon Creators Meet-Up 2026’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रदेशभर के यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, फोटोग्राफर्स, व्लॉगर्स और डिजिटल स्टोरीटेलर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

क्रिएटर्स को मिलेगा एक-दूसरे से जुड़ने का मंच

आयोजन का उद्देश्य डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने अनुभव और नए विचार साझा करने के साथ भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा कर सकें। कार्यक्रम के दौरान क्रिएटर्स के बीच नेटवर्किंग और संभावित कोलैबोरेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बारिश और प्रकृति के बीच बनेगा क्रिएटिव माहौल

मानसून के दौरान धमतरी का प्राकृतिक वातावरण इस आयोजन को खास बनाने वाला है। प्रतिभागियों को प्राकृतिक दृश्यों, सिनेमैटिक फ्रेम, लैंडस्केप और स्थानीय परिवेश से जुड़े कंटेंट तैयार करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया रणनीति और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसे विषयों पर अनुभव साझा किए जाने की उम्मीद है।

ये लोग ले सकेंगे हिस्सा

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, ट्रैवल ब्लॉगर्स, वाइल्डलाइफ एवं लैंडस्केप फोटोग्राफर्स, पॉडकास्टर्स और विजुअल स्टोरीटेलर्स हिस्सा ले सकते हैं।

3 सितंबर तक करना होगा पंजीयन

कार्यक्रम का आयोजन 5 और 6 सितंबर 2026 को धमतरी में प्रस्तावित है। इसमें शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। सीमित सीटों के कारण इच्छुक क्रिएटर्स से समय रहते अपना पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

छत्तीसगढ़ के डिजिटल टैलेंट को मिलेगा प्रोत्साहन

‘Monsoon Creators Meet-Up 2026’ को प्रदेश के डिजिटल समुदाय के लिए नेटवर्किंग और रचनात्मक सहयोग का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। आयोजन के जरिए स्थानीय पर्यटन, संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को डिजिटल माध्यमों पर नई पहचान दिलाने की दिशा में भी संभावनाएं बन सकती हैं।

रिपोर्टर — अभिषेक कुमार पाण्डेय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article