छत्तीसगढ़ UCC समिति : यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी तेज, ड्राफ्ट तैयार करने के लिए सरकार ने कमेटी गठित की

Advertisement
Advertisement

Chhattisgarh UCC Committee: छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाई है।

UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी

Chhattisgarh UCC Committeeरिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ सरकार ने UCC का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई 5 सदस्यीय कमेटी की अध्यक्ष रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई को बनाया है। रिटायर्ड IAS शत्रुघन सिंह और एम.के. राऊत सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा सीनियर एडवोकेट मोहन पवार को भी सदस्य बनाया गया है। रिटायर्ड प्रिंसिपल ज्योति रानी सिंह को भी सदस्य बनाया गया है।

क्या होगा समिति का काम

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ी वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन करना।

विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण और संबंधित विषयों पर समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव देना।

नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से सुझाव लेना।

दूसरे राज्यों में लागू समान नागरिक संहिता से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन करना।

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करके छत्तीसगढ़ सरकार के सामने पेश करना।

जरूरी विधायी और प्रशासनिक अनुशंसा छत्तीसगढ़ सरकार को सौंपना।

समिति की रिपोर्ट और अनुशंसा पर आगे कार्रवाई करेगी CG सरकार

समिति की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार UCC पर आगे की कार्रवाई करेगी। माना जा रहा है कि इस पहल से छत्तीसगढ़ उन राज्यों की कैटेगरी में शामिल हो सकता है, जहां समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में काम हो रहा है।

Advertisement
Share This Article