सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी राज्यपालों के सफल, यशस्वी और गरिमामय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
नवनियुक्त राज्यपालों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त दुष्यंत गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विकास और जनकल्याण को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त राज्यपालों का सार्वजनिक जीवन का अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उनके मार्गदर्शन से सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सफल और गरिमामय कार्यकाल की कामना
मुख्यमंत्री साय ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। साथ ही, संबंधित राज्यों के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
