छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : गिरिराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और पुत्र यश पुरोहित गिरफ्तार

2 Min Read

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, विशेष न्यायालय ने 25 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Raipur। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले (Chhattisgarh Sharab Ghotala) में बड़ी कार्रवाई हुई है। Economic Offences Wing / Anti-Corruption Bureau (EOW-ACB) ने गिरिराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार किया है। दोनों पर घोटाले की अवैध राशि के संग्रहण और वितरण में शामिल रहने का आरोप है।

फरार रहने के बाद हुई गिरफ्तारी

मार्च 2024 से फरार चल रहे नितेश और यश पुरोहित को पहले Supreme Court से No Coercive Action का लाभ मिला था। सितम्बर और दिसम्बर 2024 में कोर्ट ने यह आदेश दिया था। हालांकि, 17 सितम्बर 2025 को आदेश हटने के बाद EOW-ACB ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सिंडिकेट के अहम सदस्य

ब्यूरो के अनुसार, नितेश और यश पुरोहित शराब घोटाला सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य थे। इनके माध्यम से घोटाले की अवैध राशि का संग्रहण, भंडारण और वितरण लोकसेवकों व निजी व्यक्तियों तक किया जाता था।

विशेष न्यायालय में पेशी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर स्थित विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 25 सितम्बर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को भी एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

आगे की कार्रवाई जारी

EOW-ACB ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *