छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह को सीआईएसएफ में डीआईजी की जिम्मेदारी

1 Min Read
📊 Post Views: 3 Views

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के आदेश गृह मंत्रालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

संतोष सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर कार्यरत हैं। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए जल्द से जल्द रिलीव किया जाए।

सीआईएसएफ देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा का कार्य करता है। इस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के साथ संतोष सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मामलों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस संतोष सिंह अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियानों के लिए जाने जाते हैं। विशेष रूप से उनके ‘निजात अभियान’ ने अवैध नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता पैदा की और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त की। इस अभियान के प्रभाव और सफलता के कारण उन्हें आईएससीपी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था, जो अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुधार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को दिया जाता है।

📊 Post Views: 3 Views
TAGGED:
Share This Article