CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे बारिश की संभावना, 3–4 दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा; मौसम विभाग ने अलर्ट जारी

Advertisement
Advertisement

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है और बारिश की एक्टिविटी तेज हो गई हैं। अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से तेज बारिश हो सकती है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है।

3-4 दिनों में CG को कवर करेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक्टिव सिस्टम और दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।

26 जून को कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 1-2 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

27 जून को बारिश का अलर्ट

27 जून को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।

cg barish alert

पिछले 24 घंटे में हल्की और मध्यम बारिश

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहे।

बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 39 डिग्री तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम 23 डिग्री तापमान पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और मजबूत होगा, जिससे प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होगी। किसानों को फायदा होगा।

26, 27 और 28 जून को कैसा रहेगा मौसम

cg rain alert update

Advertisement
Share This Article