CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में और सताएगी गर्मी, 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान, कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा के आसार

Advertisement

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

राजनांदगांव सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

13 से 16 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 13 मई से 16 मई के बीच प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

garmi cg
गर्मी से परेशान शख्स अपनी प्यास बुझाता हुआ

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अगले 3 दिनों का अनुमान

13 मई

कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा के आसार हैं।

14 मई

गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

15 मई

एक-दो जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

ट्रफ और वैदर सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक ट्रफ और ऊपरी हवा की चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली सक्रिय है, जिसकी वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share This Article