आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में आईजी, डीआईजी, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव रेंज के नए आईजी
जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं बालाजी राव सोमावर और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा प्रशांत कुमार ठाकुर, रामकृष्ण साहू, श्वेता राजमणि और राजेश कुकरेजा को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं भावना गुप्ता और रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।
12 जिलों में बदले गए पुलिस अधीक्षक
जिला स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। नए आदेश के तहत—
- चन्द्रमोहन सिंह — दंतेवाड़ा एसपी
- उमेश प्रसाद गुप्ता — बीजापुर एसपी
- मयंक गुर्जर — सुकमा एसपी
- संदीप कुमार पटेल — नारायणपुर एसपी
- त्रिलोक बंसल — बेमेतरा एसपी
- जितेन्द्र कुमार यादव — कबीरधाम एसपी
- चौहान किरण गंगाराम — बालोद एसपी
- योगेश कुमार पटेल — सूरजपुर एसपी
- राय गौरव रामप्रवेश — बलौदाबाजार-भाटापारा एसपी
- भावना पाण्डेय — धमतरी एसपी
- हरीश राठौर — कोरिया एसपी
नियुक्त किए गए हैं।
बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों पर खास फोकस
इस प्रशासनिक बदलाव में सबसे अधिक चर्चा बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों की हो रही है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति को कानून व्यवस्था और नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सशस्त्र बल में भी नई पदस्थापना
इसके अलावा धर्मेन्द्र छबई को 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव का सेनानी बनाया गया है। वहीं सूरज सिंह परिहार को 4वीं वाहिनी, माना का सेनानी नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के अनुसार यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।




