Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर सक्रिय डीकेएसजेडसी सदस्य और पांच लाख की ईनामी महिला नक्सली लक्ष्मी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा से जोड़ते हुए सहायता राशि भी सौंपी।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बॉर्डर पर लंबे समय से सक्रिय DKSZC सदस्य लक्ष्मी ने आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले में पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके इस कदम से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।
