छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रविवार, 14 जून को Bilaspur Bulls और Raigarh Lions के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों ने फाइनल तक दमदार सफर तय किया है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि सीजन-3 की ट्रॉफी किसके नाम होगी।
दोनों टीमों की गेंदबाजी बनी सबसे बड़ी ताकत
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। Bilaspur Bulls अपनी मजबूत बॉलिंग यूनिट के लिए पूरे टूर्नामेंट में चर्चा में रही है, वहीं Raigarh Lions की गेंदबाजी भी बेहद संतुलित और आक्रामक मानी जा रही है।
बिलासपुर के पास मोहित राउत जैसे हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर रायगढ़ के लिए आयुष सिंह ठाकुर तुरुप का इक्का साबित हुए हैं।
रायगढ़ लायंस ने सेमीफाइनल में दिखाया दम
Raigarh Lions ने सेमीफाइनल में Raipur Rhinos को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले गेंदबाजी करते हुए रायगढ़ ने रायपुर को 20 ओवर में 116/9 पर रोक दिया। इस मैच में आयुष सिंह ठाकुर ने 5 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
इसके बाद रायगढ़ के बल्लेबाजों ने बिना ज्यादा दबाव लिए लक्ष्य को सिर्फ 14 ओवर में हासिल कर लिया।
बिलासपुर बुल्स ने भी सेमीफाइनल में मचाया धमाल
दूसरे सेमीफाइनल में Bilaspur Bulls ने Bastar Bins को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बिलासपुर ने बस्तर की टीम को 18.2 ओवर में मात्र 112 रन पर समेट दिया।
मोहित राउत ने शानदार हैट्रिक के साथ 3 विकेट झटके, जबकि रुद्र प्रताप डेहरी ने भी 3 सफलताएं हासिल कीं।
आज किसके सिर सजेगा ताज?
एक तरफ बिलासपुर की अनुशासित गेंदबाजी है, तो दूसरी ओर रायगढ़ की संतुलित टीम। ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है।
