कवर्धा: रानी दहरा जलप्रपात से बरामद महिला की लाश केस में कवर्धा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि महिला का मर्डर उसके साथी ने किया. पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध और आपसी विवाद की वजह सामने आई है.
मुंगेली की रहने वाली थी महिला
अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह
इसके बाद महिला आरोपी से दूरी बनाने लगी और कथित रूप से संबंध खत्म करने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करने लगी. साथ ही पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दे रही थी. इसी से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची. वह 16 मार्च को महिला को घुमाने के बहाने रानी दहरा जलप्रपात लेकर गया, जहां उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को पत्थर बांधकर पानी में फेंक दिया. घटना के तीन दिन बाद, 19 मार्च को पर्यटकों ने जलप्रपात में शव देखा और पुलिस को सूचना दी. उसके बाद पुलिस ने इस केस में जांच शुरू की.
साइबर सेल की मदद से आरोपी गिरफ्तार
19 मार्च को शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की.मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
