ब्रेकिंग न्यूज़ : माधौगढ़ तहसील में ओलावृष्टि से फसल तबाह, मुआवजा न मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, कुठौंद–माधौगढ़ रोड पर लगाया जाम

Advertisement

ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल, राहत न मिलने पर किसानों का सड़क पर विरोध

माधौगढ़। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। न्याय पंचायत ईटो के किसानों ने आरोप लगाया है कि भारी नुकसान के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया है, जिससे नाराज होकर किसानों ने कुठौंद–माधौगढ़ रोड पर जाम लगा दिया।

गुस्साए किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

किसानों ने सड़क पर उतरकर शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पूरी मेहनत और लागत के बाद जब फसल ही नष्ट हो गई, तो मुआवजा देने में देरी समझ से बाहर है। किसानों ने जल्द से जल्द राहत राशि जारी करने की मांग की है।

सड़क जाम से यातायात प्रभावित, राहगीरों को हुई परेशानी

किसानों के प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और समझाइश का प्रयास किया।

प्रशासन पर सवाल, किसान राहत की प्रतीक्षा में

किसानों का सवाल है कि जब फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, तो मुआवजा देने में देरी क्यों हो रही है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को शांत कराने और समस्या के समाधान की कोशिशें जारी हैं।

Share This Article