6 अप्रैल से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला
भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने जा रही है। इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश स्तर पर बनी विशेष समिति
पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया गया है। इस समिति के संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है।
समिति में रंजना साहू, जी. वेंकटराव, शिवनाथ यादव, ऋतु चौरसिया और कमल गर्ग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
14 अप्रैल तक चलेंगे कार्यक्रम
प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पखवाड़े भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।
बूथ स्तर तक होंगे आयोजन
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर लगातार गतिविधियां संचालित होंगी। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, गरिमामय और अधिकतम जनभागीदारी के साथ संपन्न हों।
