सरिया क्षेत्र के भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने अपने जन्म दिन ग्रामीणों के मनाया

Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले सरिया थाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने 2 अक्टूबर को अपना जन्मदिन ग्रामीणों के बीच मनाया। वे ग्राम पंचायत बोरीदा के ठेंगागुड़ी गांव पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन गांव में कीचड़, खराब रास्तों और मच्छरों की समस्या बनी हुई है। ऐसे समय में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मदद करने की कोशिश की गई।

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच जन्मदिन मनाने की यह सेवा पहल इन दिनों चर्चा में है। टूटे रास्तों, कीचड़ और मच्छरों के प्रकोप के बीच बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी और बच्चों को कलर बुक, कलर पेंसिल व चॉकलेट वितरित की गई।

हर घर पहुंचाई मच्छरदानी

स्वप्निल स्वर्णकार ने गांव के हर घर में मच्छरदानी पहुंचाई। उनका कहना था कि यह केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि परिवारों को रात में मच्छरों से बचाने की छोटी सी कोशिश है। बाढ़ के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बच्चों और परिवारों की परेशानी बढ़ी है। ऐसे में मच्छरदानी वितरण को राहत की कोशिश के तौर पर किया गया।

बच्चों को दिए रंग और चॉकलेट

कार्यक्रम में बच्चों को कलर बुक, कलर पेंसिल और चॉकलेट भी दी गई। इसका उद्देश्य बाढ़ के बाद मुश्किल हालात से गुजर रहे बच्चों के बीच कुछ पल की खुशी लाना था।

स्वप्निल ने कहा कि बच्चों के हाथों में रंग देना इस बात का संदेश है कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उनका बचपन और सपने कायम हैं। बच्चों के साथ मनाया गया जन्मदिन का यह आयोजन इसी सोच से जुड़ा रहा।

ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद
जन्मदिन के मौके पर ग्रामीणों ने स्वप्निल स्वर्णकार को प्यार और आशीर्वाद दिया। किसी ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया तो किसी ने गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। स्वप्निल के मुताबिक ग्रामीणों का यह स्नेह किसी भी महंगे उपहार से बढ़कर है। उनके लिए यही जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी रही।

सेवा का दिया संदेश
बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों के बीच मच्छरदानी पहुंचाने और बच्चों को उपयोगी सामग्री देने का उद्देश्य उन्हें राहत और खुशी देना था। ग्रामीणों के बीच मनाए गए इस सेवा कार्यक्रम के जरिए जरूरत के समय साथ खड़े रहने का संदेश दिया गया। स्वप्निल स्वर्णकार ने कहा कि ग्रामीणों का प्यार और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी कमाई है।

Share This Article