जिला पंचायत सदस्य क्रमाक 15 में भाजपा प्रत्याशी रजनी राठिया की ऐतिहासिक जीत , कांग्रेस को बड़ा झटका

3 Min Read

छाल :- जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने छाल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। खास बात यह रही कि कांग्रेस को अपने ही गढ़  विधानसभा में करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। डीडीसी चुनाव में रजनी राठिया
ने रचा इतिहास

इस चुनाव का सबसे चर्चित और रोचक मुकाबला जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) क्षेत्र क्रमांक 15 में हुआ, जहां भाजपा प्रत्याशी रजनी राठिया ने कांग्रेस की दिग्गज नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष पुनीत राठिया और महेन्द्र  सिदार हराकर नया रिकॉर्ड बनाया।
और उनकी इस जीत का श्रेय भाजपा मंडल छाल क्षेत्र की जनता  की पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और उनके मजबूत नेतृत को दिया जा रहा है।

कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी ?

भाजपा की इस जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि वर्तमान कांग्रेस विधायक लालजीत राठिया की जनता में पकड़ कमजोर हो रही है। कांग्रेस के कई गढ़ भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, जिससे पार्टी के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

छाल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

इस जीत के साथ भाजपा ने वर्षों बाद इस छाल क्षेत्र में अपना डीडीसी सदस्य बनाया, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। पूरे  छाल क्षेत्र में भाजपा समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं, और इसे पार्टी के लिए नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।कांग्रेस को बड़ा झटका, बदलेगा सियासी समीकरण?इस चुनाव में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के कई मजबूत गढ़ भाजपा के पक्ष में चले गए हैं।छल क्षेत्र खासकर धरमजयगढ विधानसभा की राजनीति में इस जीत को भाजपा की बढ़ती पकड़ और जनता के बदले हुए मूड का संकेत माना जा रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस जीत के बाद छाल क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे? क्या कांग्रेस अपनी रणनीति बदलेगी या भाजपा अपनी पकड़ और मजबूत करेगी? यह आने वाला समय बताएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *