Bilaspur Talent Contest : आकांक्षा शर्मा बनीं ‘मिसेज छत्तीसगढ़’, लारिया गुप्ता ने जीता ‘मिस छत्तीसगढ़’ का खिताब

Advertisement
Advertisement

एवरग्रीन लेडी पत्रिका के आयोजन में 80 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, किड्स वर्ग में हरमन सलूजा ने मारी बाजी

बिलासपुर। एवरग्रीन लेडी पत्रिका द्वारा आयोजित मिस, मिसेज, मिस्टर एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन राउंड और प्रतिभागियों के आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे करीब 80 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।

आकांक्षा शर्मा बनीं मिसेज छत्तीसगढ़

Bilaspur Talent Contest में मिसेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आकांक्षा शर्मा ने विजेता का ताज अपने नाम किया। डॉ. प्रभा तिवारी प्रथम रनर-अप और बबीता गांगने द्वितीय रनर-अप रहीं।

वहीं पारुल पाठक को फोटोजेनिक फेस और शिल्पी तिवारी को छत्तीसगढ़ क्वीन के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

लारिया गुप्ता ने जीता मिस छत्तीसगढ़ का ताज

मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में लारिया गुप्ता विजेता रहीं। अपर्णा आदित्य प्रथम रनर-अप और दिशा चतुर्वेदी द्वितीय रनर-अप घोषित की गईं।

दिव्यांशी तिवारी को क्यूट फेस और श्रेया धामेजा को ब्यूटीफुल क्वीन के विशेष सम्मान से नवाजा गया।

यश देवांगन बने मिस्टर छत्तीसगढ़

मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में यश देवांगन विजेता बने। उदयबीर सिंह ढिल्लों प्रथम रनर-अप और आयुष यादव द्वितीय रनर-अप रहे।

किड्स टैलेंट प्रतियोगिता में श्रेष्ठ सिंह ने प्रिंस का खिताब जीता, जबकि हरमन सलूजा विजेता और मानसी ध्रुव द्वितीय रनर-अप रहीं।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

ज्यूरी प्रतिभा सम्मान के तहत भूमिका साहू, स्नेहा श्रीवास और मयांक जैसवानी को सम्मानित किया गया। फाइनल राउंड के टॉप-10 प्रतिभागियों में खुशी सिंह कुशवाहा, तान्या राठौर, गीत सिंह, भूमिका सूर्यवंशी, सत्य मामा कोरम और रश्मि श्रीवास ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

महिलाओं, युवाओं और बच्चों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राहुल अग्रवाल, रश्मि लता मिश्रा और राघवेंद्र पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करना है।

Advertisement
Share This Article