Bilaspur Police : फरार आरोपी शुभम पटनायक की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम

बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पुलिस चौकी बेलगहना (थाना कोटा) में दर्ज अपराध के फरार आरोपी की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी शुभम पटनायक पिता रंजन पटनायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी पैलेस लाइन इंदिरानगर, थाना टाउन बलांगीर, जिला बलांगीर (ओडिशा) के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

पुलिस ने बताया कि आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

फरार आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर नागरिक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर: 07752-223330
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बिलासपुर: 9479193003
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर: 07758-228504
  • मोबाइल: 9479193099
  • चौकी प्रभारी बेलगहना: 9981752608
Share This Article